By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 9 असंतुष्ट नेता सीएम सुक्खू के आरोपों को लेकर खटखटाएंगे अदालत का दरवाज़ा… करेंगे मानहानि का दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 9 असंतुष्ट नेता सीएम सुक्खू के आरोपों को लेकर खटखटाएंगे अदालत का दरवाज़ा… करेंगे मानहानि का दावा
himachalpolitical

9 असंतुष्ट नेता सीएम सुक्खू के आरोपों को लेकर खटखटाएंगे अदालत का दरवाज़ा… करेंगे मानहानि का दावा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/16 at 4:28 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)-कांग्रेस के 6 असंतुष्ट नेताओं समेत 3 निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आरोपों को चैलेंज किया है.इन नेताओं ने संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि सीएम के खिलाफ अब वे मानहानि का दावा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आए दिन उन पर जो आरोप लगा रहे हैं,वह उन्हें अदालत में साबित करने होंगे ।

राजेंद्र राणा ,सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो चैतन्य शर्मा, होशियार सिंह ,आशीष शर्मा और के. एल. ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में बहुमत खोकर सुक्खू बौखला गये हैं और उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि सत्ता के हाथ से जाते ही उनकी सरकार द्वारा जनता से की गई दगाबाजी और उनके मित्रों द्वारा किए गए काले कारनामे भी सामने आ जाएंगे। इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि अब तो प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह जान गया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कारनामे उनके नाम के विपरीत हैं। इन 9 नेताओं ने कहा कि सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सबसे अशुभ मुख्यमंत्री साबित हुए हैं, जिन्होंने सत्ता में आते ही युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे बंद कर दिए,कांग्रेस के घोषणा पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया ,जिनके कार्यकाल में एक तरफ़ आपदा आई,तो दूसरी और ख़ज़ाना ख़ाली हो गया। इन नेताओं ने तंज करते हुए कहा कि जब मित्रों पर ही खजाना लुटाया जा रहा हो तो फिर वह खाली होना ही था।

सीएम सुक्खू पर लगाए गंभीर आरोप

इन नेताओं ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को लूट की खुली छूट दे रखी है और उनके मित्र खुलेआम लोगों से उगाही भी कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्तियां भी खरीद रहे हैं।इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हम पर बिकाऊ होने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन खुद उन्हें जनता को यह बताना होगा कि पिछले 14 महीनो से वह इन नौ विधायकों को लगातार जलील क्यों कर रहे थे और क्यों उनके विधानसभा क्षेत्र के काम रोक दिए गए थे। उन्होने कहा कि वे जल्द ही सारे तथ्य प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे। इन नेताओं ने कहा कि आज सारा प्रदेश जानता है कि किस मुख्यमंत्री ने कुर्सी पाने और बचाने के लिए किसको कितने पैसे दिए है। उन्होने कहा जो खुद ऐसे काम करते हैं, वही दूसरों को लेकर ऐसी बातें करते हैं। इन नो नेताओं ने सुक्खू को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह भी दी है।

TAGGED: Shimla 9 disgruntled leaders allegations will claim defamation
Chandrika March 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशा तस्करों पर सोलन पुलिस का शिकंजा… 15 महीनों में NDPS के मामले में पकड़े 277 आरोपी
Next Article चुनावी बॉन्ड आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला.. केंद्र सरकार पर साधा निशाना – कुलदीप राठौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?