ऊना,राकेश(TSN)-हरोली विधानसभा के एक निजी उद्योग से पिछले कुछ दिनों पहले 90 मजदूरों को बिना नोटिस दिए काम से बाहर निकला दिया गया था.इसके बाद मजदूरों द्वारा पिछले कल जिला मुख्यालय पर एक रोष प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर फैक्ट्री में वापस काम पर लिए जाने की गुहार लगाई थी.
जिला परिषद सदस्य कमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की 90 मजदूरों को बिना नोटिस फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद मजदूरों ने अपना संघर्ष करने के बाद इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर पुन: काम पर वापस लिए जाने की गुहार लगाई थी.कमल सैनी ने बताया कि मजदूरों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्तालाप हुई है .जिसमें सभी 90 मजदूरों को फैक्ट्री में वापस काम पर रख लिया गया है और मजदूरों का वेतन भी पहले जहां ₹9000 मिलता था,अब उन्हें ₹12000 वेतन दिए जाने की बात फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कही गई है.उन्होंने कहा की फैक्ट्री प्रबंधन ने पहल करते हुए मजदूरों को काम पर वापस रखा है,इसके लिए उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन का भी मजदूरों को पुन काम पर वापस लिए जाने के लिए आभार प्रकट किया है
