परी शर्मा, पद्धर – राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के संदर्भ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या बंदना वैद्य ने की। हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम चरण में एकल गान, समूह गान और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे एकल गान प्रतियोगिता में राहुल यादव प्रथम, कनिका व सोनिया द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गान प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स प्रथम और सोनिया, शिवानी और निकिता द्वितीय स्थान पर रहे। कविता पाठ में सोनिया व निकिता प्रथम स्थान और श्रेया शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के संगीत के प्राध्यापक डॉ कल्याण चंद मंढोत्रा ने देशभक्ति की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा। इस दौरान डॉ संजय सहगल, प्रो देविका वैद्य, प्रो याचना शर्मा, प्रो चेतना शर्मा, प्रो आशा ठाकुर, डॉ दीपाली अशोक, प्रो सुरेश, प्रो चंद्र पाल, डॉ विनोद, डॉ अनुपम बाहरी, डॉ देस राज, प्रो नीरज, प्रो नीलम, प्रो अनीता, प्रो आशा सिंह उपस्थित रहे।
द्रंग स्थित नारला कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव की धूम
Leave a comment
Leave a comment
