By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 11 दिसंबर को हमीरपुर में होगा सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने का भव्य समारोह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 11 दिसंबर को हमीरपुर में होगा सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने का भव्य समारोह
himachal

11 दिसंबर को हमीरपुर में होगा सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने का भव्य समारोह

Karuna
Karuna 5 Min Read
Updated 2026/11/11 at 3:20 PM
Share

आरविंदर सिंह , हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को हमीरपुर के पुलिस ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण सरकार के चार साल के कार्यकाल का जश्न हमीरपुर में मनाया जाएगा।

विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक चुनौतियों, प्राकृतिक आपदाओं और भाजपा की ओर से उठाए गए राजनीतिक मुद्दों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। समारोह के दौरान सरकार की ओर से पिछले चार वर्षों में लिए गए प्रमुख फैसलों और जनहित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व के चलते सरकार ने हिमाचल के हितों से जुड़े चार अहम मामलों में सफलता हासिल की है। इन फैसलों से आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। अब इन फैसलों के परिणाम सामने आने लगे हैं और प्रदेश की जनता सरकार के साथ खड़ी है। सुरेश कुमार ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व पर भरोसा जताएगी।

बीबीएमबी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी को लेकर विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस मामले को उठाया तो गया, लेकिन हिमाचल के अधिकारों की प्रभावी तरीके से पैरवी नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और कानूनी स्तर पर मजबूती से अपना पक्ष रखा, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को उसका अधिकार मिलने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने किसाऊ बांध परियोजना के समझौता ज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार के सामने हिमाचल के हितों से जुड़ी शर्तें रखी थीं। उनके अनुसार, इस मामले में हरियाणा ने सुप्रीम कोर्ट में अपने हिस्से की देनदारी बिजली यूनिट के रूप में देने की बात कही है। विधायक ने कहा कि इससे प्रदेश को हर साल हजारों करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

नए बनाए गए नगर निगमों और नगर निकायों के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश कुमार ने कहा कि कानून के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित समय पर चुनाव करवाए जाएंगे। सरकार की ओर से इसमें कोई अनावश्यक देरी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि नए नगर निगमों और निकायों में आधारभूत ढांचे सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों से आपत्तियां भी प्राप्त हुई हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर की गई टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए सुरेश कुमार ने कहा कि जयराम ठाकुर की बातों को अब गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की ओर से उठाए गए मुद्दों और प्रस्तुत किए गए तथ्यों से भाजपा असहज है और उसके पास उनका जवाब नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर भी भाजपा की आलोचना की।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी का मुद्दा उचित मंच पर मजबूती से उठाएगी। इसके साथ ही वाटर सेस लागू करने को लेकर भी सरकार अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन बिजली लाइनों से होने वाले नुकसान के बदले विद्युत कंपनियों से उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। सुरेश कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि विकास कार्यों के लिए हिमाचल को केंद्र सरकार पर निर्भर न रहना पड़े।

Karuna November 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े फैसले, हजारों करोड़ की आय का दावा: चंद्रशेखर
Next Article जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के लिए शुरू हुईं दो इलेक्ट्रिक बसें, सुनील शर्मा बिट्टू ने दिखाई हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?