By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े फैसले, हजारों करोड़ की आय का दावा: चंद्रशेखर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े फैसले, हजारों करोड़ की आय का दावा: चंद्रशेखर
himachal

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़े फैसले, हजारों करोड़ की आय का दावा: चंद्रशेखर

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/11/11 at 2:55 PM
Share

धर्मवीर, मंडी, हिमाचल प्रदेश। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को प्रदेश के हितों के लिए गंभीर बताते हुए कहा कि हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े मामलों में हिमाचल के पक्ष में आए फैसले राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये का लाभ मिलने की उम्मीद है और हिमाचल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के बजट में प्रदेश के हितों से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया था, सरकार अब उन पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि जेएसडब्ल्यू, वाइल्ड फ्लावर हॉल, किशाऊ परियोजना और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से जुड़े मामलों में हिमाचल के पक्ष में फैसले आए हैं। बीबीएमबी से संबंधित मामले में 6 नवंबर को देश के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला प्रदेश के पक्ष में आने के बाद राज्य को आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता मजबूत हुआ है।

चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के संसाधनों का उचित लाभ हिमाचल को मिले और इससे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा सके। इन परियोजनाओं से मिलने वाली राशि का उपयोग विकास कार्यों को गति देने में भी किया जा सकेगा।

विधायक ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुल्हा परियोजना में बिजली उत्पादन का काम शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसके लिए बजट का प्रावधान कर पावर जनरेशन के कार्य को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले के कोटली क्षेत्र में थौना-पलौन पावर प्रोजेक्ट का काम भी आगामी वर्ष में शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा शानन और बग्गी जैसे अन्य बिजली प्रोजेक्टों से जुड़े मामलों पर भी काम किया जा रहा है, ताकि प्रदेश की आय बढ़ाई जा सके।

चंद्रशेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 13 नवंबर को मंडी दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह पड्डल मैदान से चिट्टे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत वॉकाथॉन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता खतरा युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। वॉकाथॉन में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

Karuna November 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीबीएमबी के बकाये पर हिमाचल को बड़ी जीत, अब राजनीतिक श्रेय नहीं एकजुटता जरूरी
Next Article 11 दिसंबर को हमीरपुर में होगा सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने का भव्य समारोह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?