बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विवादों में आ गए है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलत राम शर्मा व मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने मीडिया प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उक्त प्रभारी ठेकेदार बनकर सरकारी पैसा हड़पने में लगा हुआ है। जुखाला में स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र डाइट में लंबे समय से लाखों रूपये का टेंडर लेकर पैसा तक खा गए है, लेकिन उस बिल्डिंग में अभी तक भी कार्य नहीं हुआ है। यहीं नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि नयना देवी विस क्षेत्र में उक्त प्रभारी ने करोड़ों रूपये के टेंडर लिए हुए है, जिसका कार्य वह कर रहा है और करोड़ों रूपये की चपत सरकार को लगा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्याें में करने के लिए उन्हें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा का साथ मिल रहा है।
गौरतलब है कि नयना देवी विस क्षेत्र के संबंधं रखने वाले नेता रणधीर शर्मा के काफी करीबी माने जाने वाला यह मीडिया प्रभारी है। जिनके खिलाफ भाजपा के ही वरिष्ठ नेता उतारू हो गए है। यहीं नहीं, उक्त वरिष्ठ नेताओं ने कुछ समय पहले रणधीर शर्मा के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने नारा लगाते हुए कहा था कि रणधीर को हटाओ भाजपा को बचाओ कहा था। वहीं, इस बार नयना देवी विस क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता दौलत राम शर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की है।
उन्होंने मीडिया में आकर सरेआम ऐलान किया है कि वह इस बार भाजपा की ओर से नयना देवी विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, उन्होने कहा है कि नयना देवी विस क्षेत्र से इस बार रणधीर शर्मा को नहीं, बल्कि उन्हें टिकट दिया जाए। इस सारे मामले को लेकर वह जल्द ही दिल्ली हाईकमान से भी मिलने जा रहे है। ऐसे में नयनादेवी विस क्षेत्र में भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा बनाम भाजपा ही हो गई है। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ हो गए हैं और इस सारे मामले में जिला मीडिया प्रभारी भी विवादों में आ गए है। क्योंकि उक्त मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा के काफी करीबी मानें जाते है।
