बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 अगस्त को जिला ऊना में आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के दोनों नेता इस दौरे के दौरान प्रदेश को दूसरी ग्रांटी की सौगात देंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल का ग्राफ व आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
जिसके चलतेे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर दिल्ली से हिमाचल में आने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं को झूठे केसों में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी के जो भी नेता व मंत्री आते हैं, उन्हें झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। लेकिन, आम आदमी पार्टी इन दमनकारियों से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ऊना में आ रहे हैं व भाजपा उन्हें रोक कर दिखा दे।
