By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक अर्की सायर मेलाः डॉ. सैजल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक अर्की सायर मेलाः डॉ. सैजल
himachal

17 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय ऐतिहासिक अर्की सायर मेलाः डॉ. सैजल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/24 at 6:07 AM
Share

सोलन /योगेश शर्मा –  सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय सायर मेला 17 से 19 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। ये मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजिय किया जा रहा है।इस संबंध में मंगलवार को खंड विकास समिति कुनिहार के सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि अर्की सायर मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है ,इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलो में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए है।

मेले का सफल आयोजन आपसी बेहतर समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने 3 दिन के भीतर मेले की उप समितियों का गठन करने के निर्देश दिए ताकि मेले का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। आयुष मंत्री ने कहा कि कि सायर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें।

डॉ. सेजल ने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने विशेष प्लान के मुताबिक कार्य करे ताकि आमजन को असुविधा का सामना ना करना पड़े। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई।

TAGGED: himachal
admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गठन के 75 वर्षों के दौरान विकास और कल्याणकारी योजनाओं में आदर्श बनकर उभरा हिमाचलः जय राम ठाकुर
Next Article मनीष सिसोदिया व भगवंत मान 25 अगस्त को आएंगे जिला ऊना में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?