By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लें अधिकारी – सीमा कन्याल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लें अधिकारी – सीमा कन्याल
himachal

जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लें अधिकारी – सीमा कन्याल

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/08/24 at 6:45 AM
Share

नाहन /देवेन्द्र कुमार –  जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि अभी भी कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज रहे हैं जिन्हें पूरी जानकारी नहीं होती। जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ बैठक की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निमार्ण विभाग को जिला में चल रहे सड़क निमार्ण और मुरमम्त व रख-रखाव के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचे। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे पानी के कनेक्शन को बिना किसी भेदभाव के सभी को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जल शक्ति विभाग निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। सीमा कन्याल ने क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन को बस सुविधा को और बेहतर बनाने तथा जनता की मांग अनुसार नए रूट शुरू करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया जिनमें अधिकतर जल शक्ति, लोक निर्माण व शिक्षा विभाग से संबंधित थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग को समय पर भेजने के निर्देश दिए ताकि वह उन्हें अपने कार्यालय के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।इस अवसर पर सभी जिला परिषद सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनीष सिसोदिया व भगवंत मान 25 अगस्त को आएंगे जिला ऊना में
Next Article गिरिपार को एसटी के दर्जे के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब.. अनुसुचित जाति अधिकार समिति का संंगड़ाह मे शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने समीरपुर में पूर्व सीएम धूमल से की मुलाकात

Ago

अम्बोटा जिला परिषद वार्ड में भाजपा की बड़ी जीत का दावा, मंडल अध्यक्ष बोले- जनता विकास के साथ

Ago

एक प्रतिशत ब्याज पर उच्च शिक्षा ऋण से युवाओं को मिल रहा नया अवसर: मुख्यमंत्री

Ago

भीषण गर्मी से धधके हमीरपुर के जंगल, 100 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?