नाहन/ देवेन्द्र कुमार – गिरिपार क्षेत्र को एसटी का दर्जा देने के विरोध मे गिरिपार अनुसुचित जाति अधिकार संरक्षण समिति ने संगड़ाह में आक्रोश रैली निकाली । समिति ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार को चेताया है कि अगर गिरीपार को एसटी का दर्जा दिया जाता है तो अनसूचित जाति अधिकार संरक्षण समिति अपने इस आंदोलन को और उग्र करेगी। केंद्रीय गिरिपार अनुसुचित जाति अधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार मंगेट ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र में करीब 40% दलित समाज की आबादी को दरकिनार कर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं । ऐसी लोगों की मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे। गिरिपार से संबधित दलित समाज के 3 एमएलए व एमपी तथा कुछ अन्य दलित ने भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है, जिसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जनजातीय दर्जे से पंचायत व विधानसभा चुनाव में एससी का आरक्षण समाप्त होगा । एट्रोसिटी एक्ट निष्क्रीय होने से दलित समाज पर अत्याचार और बढ़ेगे। मंगेट ने कहा की, देश एक ओर जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओऱ दलितों का शोषण जारी है। उन्होंने कहा कि गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिया जाता हैं तो यह जनसैलाब शिमला की सड़कों से होता हुआ दिल्ली तक पहुंचेगा ।
गिरिपार को एसटी के दर्जे के खिलाफ सड़कों पर जनसैलाब.. अनुसुचित जाति अधिकार समिति का संंगड़ाह मे शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment
Leave a comment
