कुल्लू /मनमिन्दर अरोड़ा- ज़िला कुल्लू में बंजार उपमंडल के तहत आने वाले चक़ुरठा पंचायत के गांव दल्याड़ व फगवाना सड़क मार्ग भारी बारिश से अवरुद्ध हो गए हैं। भारी बारिश होने से जगह जगह स्लाइड हुआ है जिससे पिछले कई दिनों से दलयाड़ व फगवाना सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों व बागवानों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों व बाग़वानो की फसलों को सब्जी मंडी तक लाने के लिए पीठ में लाना पड़ रहा है अधीकतर किसानों के फल व सब्जियां खेतों में सड़ गई है। पिछले कुछ दिनों से किसानों की सब्जियां, सेब, फ्रास्वीन व अन्य उत्पाद खेतों में ही सड़ रहे हैं। किसानों व बाग़वानो को भारी नुकसान हो रहा है। बारिश ने सभी जगह तबाही मचाई हुयी है और लोगों के खेत खलियानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दलयाड़ व फगवाना सड़क मार्ग में जमीन जगह जगह धस रही है। लोगों के घरों को भी नुकसान हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से सड़कों को नुकसान हुआ है. दल्याड़ सड़क मार्ग और फगवाना सड़क मार्ग से दलयाड़,फगवाना फगोला बागाधार,पढ़ारानी डोगऱ गांव जुड़े हैं और पिछले कई दिनों से बारिश से दोनों सड़क मार्ग बंद पड़े हैं। गांव वालों ने प्रशासन व विभाग से मांग की हैं कि जल्द से जल्द दलयाड़ व फगवाना सड़क को बहाल किया जाए ताकि लोगों व किसानों बाग़वानो को राहत मिल सके।
चकुरठा पंचायत के फगवाना व दल्याड़ सड़क मार्ग भारी बारिश से हुए अवरुद्ध
Leave a comment
Leave a comment
