बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में मशहूर फिल्मी अभिनेत्री यामी गौतम ने
अपने पति मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर के साथ माथा टेकने पहुंची। उनकी माता अंजलि गौतम भी उनके साथ थी। उन्होंने माता के दर्शन किए व पारंपरिक पूजा अर्चना की । पुजारी सचिन गौतम ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ माता श्री नैना देवीजी की पूजा अर्चना करवाई। प्राचीन हवन कुंड में जहां पर उन्होंने यज्ञ किया, वहीं पर आहुतियां भी डाली। विवाह के बंधन में बंधने के बाद यामी गौतम पहली बार माता श्री नैना देवी के दर्शनों के लिए पहुंची थी। हालांकि अक्सर वह माता श्री नैना देवी के दरबार में पूजा अर्चना के लिए पहुंचती रहती है।
अभिनेत्री यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ पहुंची श्री नैना देवी के दरबार
Leave a comment
Leave a comment
