राहुल, ज्वालामुखी: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने अपने पति आदित्य धर ओर मां अंजली गौतम के साथ मां ज्वाला की प्रवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के साथ ही मां का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर उन्होंने मां ज्वाला जी के दरबार में विशेष हवन भी किया और मां ज्वाला से प्रार्थना की। ज्वालाजी पहुंचने पर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। यामी गौतम ने इस दौरान किसी भी प्रशसंक को निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी ली।
यामी ने अनौपचारिक वार्ता में कहा कि वह मां ज्वाला के दरबार में बचपन से आती रही है और मां ज्वाला का आशीर्वाद उन्हें सदैव प्राप्त हुआ है। उन्हीं के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर पहुंची है।
मंदिर अधिकारी विचित्र सिंह ठाकुर ने उन्हें मां ज्वाला की फोटो और चुनरी देकर के सम्मानित किया और दोबारा मां का आशीर्वाद लेने के लिए आने का आग्रह भी किया।
