By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौणी विवि में 97 पद भरने की स्वीकृती देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौणी विवि में 97 पद भरने की स्वीकृती देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
himachal

नौणी विवि में 97 पद भरने की स्वीकृती देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/08/24 at 12:28 PM
Share

सोलन/ योगेश शर्मा –  प्रदेश सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्ययानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में विभिन्न श्रेणियों के 62 गैर-शिक्षण और 35 वैज्ञानिकों के पदों को भरने की स्वीकृति दी है। नौणी विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षण स्टाफ और वैज्ञानिकों के 97 पदों को भरने की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और पूरे मंत्रिमंडल को आभार जताते हुए कहा कि इन पदों से विश्वविद्यालय को शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि स्वीकृत पदों से सेवानिवृत्ति के कारण खाली हो गए विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएगें। प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि स्वीकृत गैर-शिक्षण पदों में लैब असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड 2, हॉस्टल अटेंडेंट, जूनियर फोटोग्राफर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर जैसे कई पद कई दशकों के अंतराल के बाद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों से मुख्य परिसर और घटक कॉलेजों के अतिरिक्त राज्य के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में स्थित विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्रों की सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। कृषक समुदाय तक प्रभावी ढंग से कृषि, बागवानी और वानिकी की तकनीकी जानकारी और नवीनतम विकास का हस्तांतरण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नौणी विवि ने प्रदेश सरकार के सहयोग से पिछले तीन माह में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए हैं। डीन और निदेशक के छह पदों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 61 पद जिनमें कंप्यूटर प्रोग्रामर, जूनियर इंजीनियर, जेओए (आईटी), केयरटेकर आदि शामिल हैं, को भरा गया है। असिस्टेंट/एसोशिएट प्राध्यापक के 44 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

admin August 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पति संग मां ज्वाला देवी के दर्शन करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
Next Article मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?