मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश से जिला में पहले ही काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और अभी भी लगातार बारिश यहां अपना कहर बरपा रही है,जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से सलूणी हिमगिरि मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है और सलूणी से हिमगिरी को जोड़ने वाले मार्ग पर मढ़ी पर बना पुल भारी बारिश और फ्लैश फ्लेड की चपेट में आ गया और पुल का नामोनिशान भी मिट गया है जिसके चलते, पांच पंचायतों की हजारों की आबादी की परेशानी बढ़ गई है ।
पुल टूटने से इन पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट हो गया है ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि जिस तरह से लगातार भारी बारिश हो रही है उससे दिक्क़ते लगातार बढ़ती जा रही है। पुल के टूट जाने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो चुकी है। अब लोगों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि उक्त पुल पर जल्द पुल का निर्माण करवाया जाए ताकि 5 पंचायतों की आबादी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
वहीं दूसरी और स्थानीय लोगों ने कहा की उन्हे भारी बारिश और मानसून से काफी परेशानी हो गई है।उनका पुराना पुल टूट जाने से आने जाने में परेशानी पेश आ रही है। यहां की पांच पंचायतों का संपर्क टूट गया है ऐसे में वह सरकार और प्रशासन से मांग करते है की जल्द मार्ग को बहाल किया जाए और पुल का निर्माण करवाया जाए।
