By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संतोषगढ़ में 30 बेड का सीएचसी अस्पताल बनकर तैयार,स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को किया समर्पित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संतोषगढ़ में 30 बेड का सीएचसी अस्पताल बनकर तैयार,स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को किया समर्पित
himachal

संतोषगढ़ में 30 बेड का सीएचसी अस्पताल बनकर तैयार,स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को किया समर्पित

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/08/25 at 7:29 AM
Share

राकेश,ऊना: संतोषगढ़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके लिए 30 बेड की क्षमता वाला सीएचसी अस्पताल यहां बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को इस भवन का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने इसे लोगों को समर्पित किया । 4 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित 30 बिस्तर के अस्पताल (सीएचसी) का लोकार्पण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है, जोकि स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुधार व विकास के लिये किये गये प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स और पीजीआई जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों के अलावा दूरदराज़ के क्षेत्र में बसे लोगों को भी घर-द्वार तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु 108 नए चिकित्सा संस्थान खोले गए है ओर हर चिकित्सा संस्थान में अत्याधुनिक अधोसंरचना के सृजन के साथ-साथ 1850 चिकित्सकों के पद भी भरे गए है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में रिक्त पड़े 300 पदों को भी शीघ्र भर दिया जाएगा।

डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्य में देश की दशा और दिशा ही बदल दी है। आज भारत की स्वच्छ राजनीति की वजह से पूरे विश्व में भारत को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में कोई भी गरीब चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुषमान भारत योजना के तहत 4.25 लाख निर्धन परिवारों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए। इस योजना के तहत एक लाख 16 हजार लाभार्थियों का 139.13 करोड़ रूपए का निःशुल्क इलाज़ किया गया, जबकि एक बड़े दिहाड़ीदार एवं मजदूर वर्ग को भी उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमकेयर योजना संचालित की है, जिसके तहत 5 लाख से अधिक परिवार पंजीकृत किए गए है।

ऊना विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सतपाल सिंह सत्ती के सतत प्रयासों की बदौलत वर्तमान में यह हलका विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा इस विस क्षेत्र में सत्ती की विकासवादी सोच के परिणामस्वरूपआज यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति व खेल के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यह प्रक्रिया अब भी पूरे जोश से जारी है।

क्षेत्रीय अस्पताल के आवासीय भवन का लोकार्पण इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 1.55 करोड़ की लागत से निर्मित आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में टाइप 3 के 6 सैट निर्मित किए गए है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में निर्मित हो रहे मातृ-शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की ओर सुविधाओं के नव सृजन बारे सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का उनका यह दूसरा विजिट है। पहला विज़िट कोविड-19 के दौरान किया था ओर उस समय की परिस्थियां भी अलग थी, लेकिन वर्तमान में इस अस्पताल के लिए चिकित्सक, सर्जन व पैरामैडिकल स्टाफ की पर्याप्त नियुक्तियां कर दी गई है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर करने की बात कही।

admin August 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ग्राम पंचायत री ओर रंगड़ पंचायतों के दर्जनों परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
Next Article चंबा में नहीं थम रहा बारिश का कहर, अब फ़्लैश फ्लड की भेंट चढ़ गया मढ़ी पर बना पुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?