नाहन (देवेन्द्र कुमार): नाहन में ट्रैफिक व्यवस्था को अब महिला पुलिस भी संभालेगी। ये निर्णय जिला मुख्यालय नाहन स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा क्लब की विशेष बैठक में लिया गया। वही महिला पुलिसकर्मियों को नाहन में ट्रैफिक व्यवस्था सम्भालने के लिए बाइक की चाबी देकर रवाना किया गया, जो अब पुरुष ट्रैफिक कर्मियों का साथ देंगी। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने की।
बैठक में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्यों ने पुलिस को नाहन बाजार में अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं समेत बाज़ार में दोपहिया वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग उठाई। बैठक में नाहन में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग, जाम इत्यादि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। एसपी सिरमौर ओमापति जामवाल ने कहा कि जो भी सुझाव सदस्यों द्वारा पुलिस के ध्यान में लाये गए है उन पर कार्रवाई के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है।
