By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार
himachal

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/11/28 at 1:59 PM
Share

संजू, सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को शुक्रवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। अदालत ने केंद्र सरकार की ओर से समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार रहेगा। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि संसद द्वारा कानून बनाकर किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के फैसले में हाईकोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकती। किसी समुदाय को एसटी सूची में शामिल करने या उससे बाहर रखने का अधिकार संसद के पास है।

हाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व एडवोकेट जनरल श्रवण डोगरा तथा अधिवक्ता अशोक शर्मा ने फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अदालत ने स्थापित कानूनी प्रावधानों की पुष्टि की है। श्रवण डोगरा के अनुसार, हाटी समुदाय को संसद के कानून के माध्यम से एसटी सूची में शामिल किए जाने के बाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के अधिकार को लेकर प्रारंभिक आपत्ति उठाई गई थी। अदालत ने पहले इसी कानूनी पहलू पर सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों और सात न्यायाधीशों की पीठ के निर्णय का भी हवाला दिया गया। हाईकोर्ट ने माना कि इस मामले में हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में अपील की संभावना को लेकर डोगरा ने कहा कि किसी भी पक्ष को सुप्रीम कोर्ट जाने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन पहले से स्थापित कानूनी सिद्धांतों को देखते हुए अपील में सफलता की संभावना कम दिखाई देती है।

वहीं, याचिका दायर करने वाले एससी पक्ष के अधिवक्ता अनिल कुमार मंगेट ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया है कि पहले से अनुसूचित जाति की सूची में शामिल समुदायों को उससे बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एससी समुदाय के अधिकार पहले की तरह सुरक्षित रहते हैं तो इसे उनकी भी जीत माना जाएगा। मंगेट के अनुसार, एससी समुदाय की नई समिति गठित हुई है, जिसके अध्यक्ष सुरेंद्र धर्मा हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपील करने या न करने का फैसला समिति की कार्यकारिणी करेगी।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद हाटी समुदाय के लोगों और पदाधिकारियों ने खुशी जताई। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लाखों लोगों को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। एसटी दर्जे की मांग को लेकर समुदाय लंबे समय से संघर्ष कर रहा था। अदालत के निर्णय से उनकी मांग को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण पड़ाव आया है।

Karuna November 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग
Next Article आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

Ago

करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग

Ago

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Ago

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?