By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग
himachal

करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग

Karuna
Karuna 4 Min Read
Updated 2026/11/28 at 1:57 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला। करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे आश्रित परिवारों को राहत देने के लिए करुणामूलक संघ ने प्रदेश सरकार से तीन लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को पूरी तरह फ्लैट करने की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश सचिव गुलशन कुमार ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार की ओर से आय सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित किए जाने के बावजूद कई विभागों में अब भी परिवार के प्रत्येक सदस्य की सालाना आय 75 हजार रुपये के हिसाब से गणना की जा रही है। इससे कई पात्र आश्रित योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं।

गुलशन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 8 अक्टूबर 2025 को अधिसूचना जारी कर करुणामूलक नियुक्तियों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा तय की थी। इस अधिसूचना में परिवार के सदस्यों की आय को जोड़कर गणना करने की शर्त समाप्त करने और 31 दिसंबर 2025 तक पात्र आश्रितों को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, निर्धारित समयसीमा बीतने के बावजूद कई मामलों का समाधान नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष अधिक आय का हवाला देकर पहले खारिज किए गए मामलों को दोबारा स्वीकार करने की मांग रखी थी। इसके बाद सरकार ने 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर ऐसे मामलों को पुनः स्वीकार करने का निर्णय लिया, लेकिन इसके लिए 31 मार्च 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की गई। इस कारण कई आश्रित परिवार योजना का लाभ नहीं उठा सके।

गुलशन कुमार के अनुसार, 7 मार्च 2019 की नीति के तहत बड़ी संख्या में करुणामूलक नियुक्तियों के आवेदन परिवार की आय अधिक होने के आधार पर रद्द कर दिए गए थे। उस समय परिवार के कुल सदस्यों की आय के आधार पर प्रति सदस्य 62,500 रुपये की सीमा तय थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि तीन लाख रुपये की आय सीमा में भी प्रति सदस्य 75 हजार रुपये के हिसाब से गणना की जाएगी तो इसे फ्लैट सीमा निर्धारित करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

संघ के प्रदेश सचिव ने मांग की कि तीन लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा को बिना किसी प्रति सदस्य गणना के लागू किया जाए। इसके साथ ही सभी पात्र आश्रित परिवारों के आवेदन 31 दिसंबर 2026 से पहले स्वीकार कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को नए साल से पहले रोजगार मिल सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले करुणामूलक नियुक्तियों के करीब 3,200 मामले लंबित थे। सरकार की ओर से समय-समय पर नियुक्तियां दिए जाने के बाद इनकी संख्या में कमी आई है। गुलशन कुमार ने दावा किया कि यदि तीन लाख रुपये की आय सीमा को पूरी तरह फ्लैट कर दिया जाता है तो मौजूदा शर्तों के कारण पात्रता से बाहर हो रहे करीब 400 से 500 आश्रितों को भी इसका लाभ मिल सकता है।

गुलशन कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि करुणामूलक आश्रित परिवारों की लंबे समय से लंबित मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके और उन्हें सरकारी रोजगार का अवसर प्राप्त हो।

Karuna November 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात
Next Article हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार

Ago

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Ago

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

Ago

‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ में पंजीकरण का मौका, 30 नवंबर अंतिम तिथि…विजेताओं को मिलेंगे लाखों रुपये के नकद पुरस्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?