By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल गठन के 75 साल पूरे होने पर 6 सितंबर को नैना विधानसभा में आयोजित होंगे कार्यक्रम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल गठन के 75 साल पूरे होने पर 6 सितंबर को नैना विधानसभा में आयोजित होंगे कार्यक्रम
himachal

हिमाचल गठन के 75 साल पूरे होने पर 6 सितंबर को नैना विधानसभा में आयोजित होंगे कार्यक्रम

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/02 at 9:04 AM
Share

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर 6 सितंबर को सदर विधानसभा के नगर परिषद मैदान व श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जूखाला के ग्राम गसौड में समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आज बिलासपुर में बचत भवन में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को सदर विधानसभा में प्रातः 11 बजे व श्री नैना विधानसभा में दोपहर बाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएगी जोकि प्रदेश की पिछले 75 वर्ष की विकास गाथा का व्याख्यान करेंगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने अधिकारियों को सभी लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने,  पीने के पानी की व्यवस्था, शहर में कार्यक्रम के दिन पार्किंग संबंधी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 1948 से लेकर अब तक के हिमाचल सहित बिलासपुर के विकास के सफर को प्रदर्शनियों के माध्यम से दिखाना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त सभी व्यवस्थाओं के लिए एक नोडल अफसर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए ताकि इस कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके।

TAGGED: Anurag Singh Thakur, Bilaspur, Municipal Council Ground, Naina Devi Vidhan Sabha
admin September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन PG कॉलेज में इस बार 3900 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Next Article किसी भी मुद्दे पर बहस कर ले कांग्रेस मैं तैयार, फेल हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति: हंसराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?