चंबा (मंजूर पठान): हिमाचल में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। राजनीति दल पूरी तरह से सक्रिय है और ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी खूब चल रही है। ऐसे ने अब भाजपा की ओर से कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने प्रदेश में किसी तरह का कोई विकास नहीं किया है। कांग्रेस को घेरते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा है कि विधान सभा क्षेत्र में जितना विकास भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है। वह विकास कांग्रेस अपने 66 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाई। आज चुराह विधान सभा क्षेत्र के कालोनी मोड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान हंसराज ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र को अलग-अलग विभाग के 4 मंडल मिले है, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा सब जज कोर्ट मिलना भी अपने आप में नया कीर्तिमान है।
उन्होंने कहा कि पहले यहां के लोगों को एक चालान को भरने के लिए 100 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता था, लेकिन हमारे प्रयास है कि हम लोगों ने इस विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर ही सब जज कोर्ट खोल दिया। इसके अलावा सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किया है। इस क्षेत्र में 246 से अधिक सड़कें बनाई गई है जो किसी भी विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में नागरिक अस्पताल तीसा को सौ बेड अस्पताल का दर्जा मिला, और इस अस्पताल में 17 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे है।
पहले इस अस्पताल में मात्र एक ही डॉक्टर हुआ करता था। उन्होंने क्षेत्र की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 18 करोड़ की लागत से भांजराडू में बस अड्डे का निर्माण हो रहा है। हंसराज ने कहा कि कांग्रेस ने जाति धर्म में लोगों को बांट कर रखा था,उन्हे हम लोगों ने आजाद करवाया है। अनुसूचित जाति जनजाति में हम लोगों ने तीन हजार लोगों को इस विधान सभा में घर देने का कार्य किया है इसके अलावा नौ हजार लोगों को घर जनवरी तक प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा के भांडियोडी से पांगी के लिए रोप वे स्वीकृत हुआ है जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कहा कि वह किसी भी मुद्दे के लिए बहस करवाने को तैयार हो जाए मैं भी तैयार हूं। अगर मैं उसमें फेल होता हूं तो हम फेल होते हल राजनीति छोड़ दूंगा।
