सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के पीजी कॉलेज में एडमिशन का दौर चल रहा है। इस बार भारी संख्या में पीजी कॉलेज में छात्र एडमिशन ले रहे है। अभी भी कुछ एडमिशन रह गई है जिसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। कॉलेज की एचओडी सुनीता बिष्ट ने बताया कि छात्रों को कॉलेज के नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उनके कॉलेज के प्रति क्या दायित्व और जिम्मेदारी है यह समझाया जा रहा है। साथ में कॉलेज में उन्हें क्या सुविधाएं प्रदान की जाएगी यह भी बताया गया है।
एचओडी सुनीता बिष्ट ने बताया कि उनके कॉलेज में इस बार 3900 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। विद्यार्थियों में अपने भविष्य को लेकर काफी जोश दिख रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर संकायों की कक्षाएं आरम्भ हो चुकी है। वहीं छात्रों को कोरोना नियमों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें किन नियमों का पालन करना है ताकि वह और उनके सहपाठी दोनों सुरक्षित रहें।
