By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा कांग्रेस सम्मेलन रहा सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम, नादौन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवा कांग्रेस सम्मेलन रहा सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम, नादौन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
himachal

युवा कांग्रेस सम्मेलन रहा सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम, नादौन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/08 at 11:20 AM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में चुनावों से पहले चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई है। कई बैठकों का दौर चल चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है तो कहीं नेता लोगों के बीच जा कर उनकी समस्याओं को सुन रहे है। तो कोई अपनी चुनावी घोषणाओं ओर योजनाओं से जनता को प्रभावित करने में जुटा है। वहीं इस सब के बीच बुधवार को युवा कांग्रेस की ओर से नादौन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन पूरी तरह से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाम रहा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन में युवा कांग्रेस के सम्मेलन भाग लेने के लिए आने पर युवाओं ने विधायक सुक्खू का इंद्रपाल चौक पर फूलमालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता रैली की शक्ल में पूरे नादौन शहर से स्थानीय बाज़ार से होकर विधायक सुक्खू को गीता भवन ले गए जहां युवा कांग्रेस ने जोरदार सभा की। इस मौके पर युवाओं का कांग्रेस पार्टी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रति जोरदार जोश देखने में मिला। इस सभा को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू और ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू ने आयोजित किया जिसमें नादौन विधानसभा के युवा शामिल हुए।

इस मौके पर तमाम युवाओं को संबोधित करते हुए प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं रोजगार दिया जाएगा। यह गारंटी को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा और इसके साथ साथ ही स्टार्ट-अप के लिए 680 करोड़ रुपए सभी पूरे प्रदेश को दिए जाएंगे। इससे युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कर्ज ब्याजमुक्त रहेगा।

महिलाओं के भविष्य पर गारंटी देते हुए प्रचार समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने पर बेटियों और महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए 18 से 60 साल की बेटियों और महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए भत्ता दिया जाएगा। इससे प्रदेश की आधी आबादी लाभांवित होगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू, नादौन युवा कांग्रेस प्रभारी सौरभ कटोच, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू ,शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सेठी ओबीसी सेल ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र चौधरी ,अजय अत्री,युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विशाल कौशल, संजीव जोगी सेठी, अनीत कौशल, एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष मुस्कान, जतिन, प्रिंस, अभिषेक दत्त, दीपक कुमार ,सोशल मीडिया मीडिया प्रवक्ता मनजीत मनु, प्रतीक्षा शर्मा, आर्यन सेठी, विक्की संधू, सुशील गोल्डी, कशिश, शिवास , आयुष कौंडल, अनमोल धीमान, दिवस ठाकुर, अश्वनी कुमार, राकेश गोल्डी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी, जिला परिषद संजय कुमार, दीपक परमार, सुन्नी आदि युवा नेता मौजूद रहे।

अग्निवीर योजना पर घेरी सरकार

विधायक सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 5000 जवान सेना में भर्ती के लिए नियुक्ति का पत्र इंतजार कर रहे थे। इस बीच मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सभी युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार वन रेंक वन पेंशन की बात कर रही थी वहीं नई योजना में अग्निवीरों को अब नो रेंक नो पेंशन देकर 4 साल नौकरी देकर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है

admin September 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आजादी का महोत्सव मनाने से पहले सुजानपुर के सवालों का बीजेपी को देना होगा जवाब : राणा
Next Article सुलियाली क्षेत्र की अनदेखी का जनता भाजपा को चुनावों में देगी जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?