संजीव महाजन, नूरपुर: सुलियाली क्षेत्र के देव भराड़ी गांव में बनाई गई दो सिंचाई योजनाओं के बंद होने पर सवाल पूर्व विधायक अजय महाजन ने उठाए है। बुधवार को कांगड़ा के सुलियाली क्षेत्र में पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बताया कि इस क्षेत्र में दो सिंचाई योजनाएं शुरू की थी। एक योजना का शिलान्यास उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन ने 2007 में शिलान्यास किया था और दूसरी योजना का वर्ष 2017 में उन्होंने उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि इन सिंचाई योजनाओं की तीन महीने टेस्टिंग भी की गई लेकिन आज यह सफेद हाथी बन कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि एक योजना नेरा ब्लेरा के लिए थी और दूसरी सुलियाली नागनी के लिए।
महाजन ने कहा की इन दोनों योजनाओं से तीन चौथाई हिस्से की सिंचाई की जानी थी, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में यह योजनाएं आज बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ आउटसोर्स के माध्यम से हजारों लोगों को रख रही है लेकिन यहां आज एक भी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सुलियाली क्षेत्र की जो अनदेखी हुई है उसका जवाब जनता जरूर देगी।
महाजन ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों से अपने कार्यकाल में वादे किए थे उन्हें पूरा किया है, लेकिन भाजपा ने जो घोषणाएं की थी वो धरातल पर ही नहीं उतरी। भाजपा सरकार ने लोगों को वेबकूफ बनाया है लेकिन अब जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब आने वाले चुनावों में जरूर देगी।
