हमीरपुर (अरविंदर सिंह): सुजानपुर में आज भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ और पटाखे चलाकर सुनाजपुर में सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सुजानपुर दौर के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर सुजानपुर के लिए सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। विशेष रुप से सुजानपुर शहर में इस घोषणा के होने के बाद जश्न का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए सुजानपुर बाजार में ढोल नगाड़ो पर झूमते हुए नज़र आए।
सुजानपुर बाजार में ढोल-नगाड़े ओर पटाखे चलाने के साथ-साथ 51 किलो लड्डू लोगों को खिला कर उनका मुह मीठा करवाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से सुजानपुर शहर को यह सौगात मिली है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इससे पहले तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर बस स्टैंड नजदीक पुलिस चौकी के पास इकट्ठे होकर खुशी का इजहार करते हुए भगवा बुलंद किया। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रेम कुमार धूमल जिंदाबाद ,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिंदाबाद, धूमल आप आगे बढ़ो हम आपके साथ है जैसे नारे बेहद ही गर्मजोशी के साथ लगाते हुए बाजार में एक धन्यवाद रैली निकाली।
इस दौरा मुख्य बाजार बस स्टैंड अन्य चौक चौराहों में पहुंचकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। रिमझिम फुहारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था, हाथों में छाते पकड़कर पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोग इसे विजय रैली में शामिल हुए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश का विकास करवाया था और उसी तर्ज पर उनके कहने पर सुजानपुर को आए दिन कोई न कोई नई सौगात मिल रही है। हम धन्यवाद करते है प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिन्होंने लगातार सूजानपुर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने बीते कल संपन्न हुई प्रगतिशील हिमाचल 75 वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आई हुई जनता का धन्यवाद करते हुए उनका अभिवादन किया है।
इस मौके पर सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन राजेश गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र को होली माह के दौरान दो डिवीजन कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री ने दिलवाए थे। वहीं अब सब जज कोर्ट की सौगात मिली है जिसके लिए सुजानपुर की जनता उनका सदा आभारी रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को ऐतिहासिक जीत बनाने में पूरी विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता भी जान लगाकर मेहनत ईमानदारी के साथ काम करेगा।
