By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशामुक्त नूरपुर के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन, 36 पंचायतों तक पहुंची आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की मुहिम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशामुक्त नूरपुर के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन, 36 पंचायतों तक पहुंची आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की मुहिम
himachalNews

नशामुक्त नूरपुर के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन, 36 पंचायतों तक पहुंची आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की मुहिम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/12 at 6:17 PM
Share

नूरपुर, संजीव-नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। चिट्टा मुक्त-नशा मुक्त नूरपुर के संकल्प के साथ फाउंडेशन की टीम क्षेत्र की 52 पंचायतों को जागरूक करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में अभियान 36वीं पंचायत तक पहुंच चुका है, जहां घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई का आह्वान किया जा रहा है। पंचायत प्रधान सपना और आइडिया ऑफ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बातचीत में कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।राहुल शर्मा ने कहा कि केवल सरकार, प्रशासन और संस्थाओं के प्रयासों से यह अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। इसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। अभिभावकों, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।उन्होंने लोगों से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ एकजुट होने और युवाओं को इस दलदल से बचाने की अपील की। फाउंडेशन का लक्ष्य सभी 52 पंचायतों तक पहुंचकर जनजागरूकता की अलख जगाना और सामूहिक प्रयासों से नूरपुर को नशामुक्त बनाना है।

TAGGED: Nurpur Idea of Bharat foundation
Chandrika November 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज के लिए शुरू हुईं दो इलेक्ट्रिक बसें, सुनील शर्मा बिट्टू ने दिखाई हरी झंडी
Next Article पीटरहॉफ को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- हिमाचल की धरोहरों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

देहरा में बंसी लाल गुर्जर का कांग्रेस सरकार पर हमला, किसानों के समर्थन में भरी हुंकार

Ago

पूर्व सैनिक कमल कश्यप ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग महिला को दिए 21 हजार रुपये

Ago

अवैध वन उपज परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?