मंडी: सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल के मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में अग्निवीरों की भर्ती होगी। बता दें कि हिमाचल के तीन जिलों मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए ‘अग्निपथ योजना’ में भर्ती का आयोजन होगा।
यह भर्ती आगामी 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होगी। इसमें पात्र युवा प्रतिभागी सेना अग्निवीर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। भर्ती को लेकर तमाम तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने अग्निवीर भर्ती के सफल आयोजन के लिए सहायक आयुक्त राकेश शर्मा को नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया।
