By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: AAP भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी यही मॉडल हिमाचल में भी करना चाहती है लागू: अविनाश राय खन्ना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > AAP भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी यही मॉडल हिमाचल में भी करना चाहती है लागू: अविनाश राय खन्ना
electionhimachalpolitical

AAP भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी यही मॉडल हिमाचल में भी करना चाहती है लागू: अविनाश राय खन्ना

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/11 at 1:51 PM
Share

सोलन (योगेश शर्मा): हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना सोलन पहुंचे। सोलन पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा में जो भी व्यक्ति शामिल हो रहा है उसे टिकट देने का आश्वासन नहीं दिया गया है ऐसे में पुराने कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नहीं है। खन्ना ने कहा कि भाजपा में जो प्रक्रिया टिकट को लेकर पहले से रहती आई है। वही प्रक्रिया अभी रहने वाली है ऐसे में पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाएगा। वहीं जनता और कार्यकर्ताओं के सर्वे में जो सबसे पहली पसंद बनेगा टिकट उसे ही दिया जाएग।

काम किया होगा तो टिकट मिलेगा, जनता नहीं चाहेगी तो कटेगा टिकट,अभी भी चल रहे सर्वे

विधायकों के टिकट काटे जाने के सवाल पर अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हर साल सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती है ऐसे में विधायक को भी अपना रिपोर्ट कार्ड अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जनता को देना होता है उन्होंने कहा कि अभी भी सर्वे चल रहे हैं और सर्वे के आधार पर ही यदि किसी विधायक का टिकट काटना होगा तो काटा जाएगा यदि उसका काम जनता की पसंद आया होगा तो उसे टिकट दिया जाएगा लेकिन जब तक सर्वे पूरे नहीं हो जाते हैं तब तक टिकटों को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस अपने कार्यकालों से करें जयराम सरकार के कार्यकाल की तुलना,उनसे ज्यादा ही मिलेगा विकास: खन्ना

खन्ना ने कहा कि आज के दौर में हर कोई पार्टी गारंटीयां हिमाचल प्रदेश की जनता को दे रही है लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश में काम किया है और काम के दम पर ही वे मिशन रिपीट हिमाचल में करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी हिमाचल की सत्ता में रही है लेकिन उनको आकलन करना चाहिए कि जो विकास कार्य इस बार जयराम सरकार ने करवाए हैं उसकी तुलना में उनके काम कितने हुए हैं। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अब अपनी ही कांग्रेस पार्टी पर विश्वास नहीं है इसीलिए पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों का रुख कर रहे हैं। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विकास,सोशल सिक्योरिट,कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा को लेकर हिमाचल में बेहतर विकास हुआ है।

आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार वाली पार्टी, हिमाचल प्रदेश में भी वहीं मॉडल करना चाहती है लागू

वही खन्ना ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्ट पार्टी करार देते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह से भ्रष्टाचार फैला हुआ है वही भ्रष्टाचार का मॉडल आम आदमी पार्टी हिमाचल में लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को पंजाब और दिल्ली से आकर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता गारंटी दे रहे हैं लेकिन जो गारंटीया पंजाब में उन्होंने चुनाव के समय दी थी वह भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

जहां-जहां भाजपा हारी थी 2017 का चुनाव, वहां बूथ लेवल पर किया जा रहा संगठन को मजबूत

खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का चुनाव विकास के कामों पर जीता जाएगा भाजपा बूथ लेवल पर काम कर रही है,और यही बात है कि किसी मोर्चे की रैली में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने वाले हैं,खन्ना ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्रों में जहां-जह भी साल 2017 के विधानसभा चुनाव हारी थी वहां पर बूथ लेवल पर भाजपा को मजबूत किया जा रहा है,एससी मोर्चा, किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,युवा मोर्चा लगातार लोगों के बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे है।

TAGGED: AAP corruption party, Avinash Rai Khanna, solan
admin September 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सड़क हादसा: दिल्ली से मनाली जा रही बस की टेंपो के साथ हुई भयानक टक्कर
Next Article सेना में भर्ती होने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, जानें क्या है Schedule
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?