By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तौर पर सशक्त: बिक्रम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तौर पर सशक्त: बिक्रम ठाकुर
himachal

प्रदेश सरकार ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तौर पर सशक्त: बिक्रम ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/12 at 12:01 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी,आशावर्करों के साथ ही सभी विभागों में कार्य कर रहे पैरा वर्कर के मानदेय में प्रदेश भाजपा सरकार ने 900 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय को 9000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100, आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए, आशा वर्कर्स को 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपए, मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपए ओर वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपए प्रतिमाह किया है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बाल विकास परियोजना परागपुर में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,48,00,000 रुपए, बेटी है अनमोल योजना के तहत 2734 बेटियों को 50,77,612 रुपए 18 साल के लिए एफडी के रूप में, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना में 1104 महिलाओं को 69,37,015 रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 105 गरीब कन्याओं की शादी के लिए 48,39,000 रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 119 गरीब एवं बेसहारा कन्याओं की शादी के लिए 49,49,000 रुपए विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत 23 विधवा महिला को पुनः शादी करने पर 11,50,000 रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए।

उद्योग मंत्री ने कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याणार्थ अनेक कारगर कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर महिला को 60 वर्ष की आयु से बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। कार्यक्रम के पश्चात उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका भी निवारण किया। इस अवसर पर ज़िला परिषद उपाध्यक्षा सनेह परमार, ज़िलाध्यक्ष संजीव शर्मा, सीडीपीओ परागपुर अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रही।

TAGGED: himachal
admin September 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में बारिश का कहर, संजौली आईजीएमसी मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, गिरे पत्थर
Next Article पंचायत चौकीदारों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए बनाए जाएंगे नियमः कंवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ

Ago

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म

Ago

हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची

Ago
CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?