कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्ज एसोसिएशन की बैठक होटल शिरार में संपन्न हुई। बैठक में जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी के प्रधान पद पर एलके सूद को चुना गया। जबकि विनोद कुमार को उपप्रधान बनाया गया। इंद्र मोहन को सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद दिया गया।
बलबीर सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा शेर सिंह कपूर,राम कृष्ण शर्मा,बलवीर डोगरा, रमेश बोद्ध, राम नाथ,निशा राणा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जबकि अनिल रैली को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पुराने साथी ठाकुर दास को सम्मानित किया गया। जबकि पीएनबी से सेवानिवृत्त ओम प्रकाश जो काफी समय से अस्वस्थ है को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। संस्था की बैठक अक्तूबर माह में होगी।
