By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ साझा की दीपावली की खुशियां..बच्चों को फल, मिठाइयां और पटाखे किए वितरित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ साझा की दीपावली की खुशियां..बच्चों को फल, मिठाइयां और पटाखे किए वितरित
himachalNews

सीएम ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ साझा की दीपावली की खुशियां..बच्चों को फल, मिठाइयां और पटाखे किए वितरित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/09 at 5:39 PM
Share

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दीपावली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम पहुंचकर ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाए और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं। इन बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर बाल देखभाल संस्थानों का दौरा कर बच्चों से संवाद करते हैं, ताकि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार बच्चों को घर निर्माण और विवाह संबंधी खर्चों के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध करवा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों में बच्चों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से इन संस्थानों में छात्रावासों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है। उनके सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में भी उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेगी और वह स्वयं उनके कल्याण तथा उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करते हैं।इस अवसर पर बालिका आश्रम, मशोबरा की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप रतन, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika November 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दिवाली पर रोशनी से जगमगाए गांव और शहर, धूमधाम से मनाया गया दीपों का पर्व
Next Article नूरपुर के श्री बृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गोवर्धन पूजा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?