अनिल कुमार, किन्नौर – अनिल कुमार: किन्नौर जिला में पोवारी के समीप आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । पिकअप गाड़ी राष्ट्रीय उच्च मार्ग -5 से अनियंत्रित होकर सतलुज में जा समाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस गाड़ी का ड्राइवर फिलहाल लापता है।
इस दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और सतलुज के आसपास वाहन के ड्राइवर को खोजने क़ा काम कर रही है। दुर्घटना के कारणों के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है, जिसके बाद पुरे मामले के बारे पूरी जानकारी मिल पाएगी। दुर्घटना ग्रस्त पिकअप गाड़ी क़ा ड्राइवर नेपाली मूल क़ा बताया जा रहा है और यह गाड़ी रिकोंगपिओ के ही स्थानीय निवासी की बताई जा रही है।
