सराज (परी शर्मा): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक दिवसीस सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत बस्सी व मुस्रानी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बस्सी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस दौरान जंहा सीएम ने मिशन रिपीट के सपने को साकार करने की बात ही वहीं उन्होंने युवा से युवाओं से युवा संकल्प रैली में आने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में एक समय सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। लेकिन पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों के सहयोग से जहां प्रत्येक गांव को सडक़ सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया है। तो वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत को भी मजबूती प्रदान की है। उन्होने कहा कि आज सराज विधानसभा क्षेत्र को पूरे प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर मिला है जो प्रत्येक क्षेत्रवासी के लिये गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछेक दिनों में प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषित होने वाले हैं ऐसे में समस्त सराजवासियों की भी मिशन रिपीट के सपने को साकार करने में अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार स्थापित करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के युवाओं को 24 सिंतबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली युवा संकलप रैली में भाग लेने का आग्रह भी किया।
