अरविंदर सिंह, हमीरपुर : ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए गोलीकांड की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत होने के बाद से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। इस घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए है। कांग्रेस की ओर से लगातार इस मामले पर हमला भाजपा पर बोला जा रहा है। कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है कि भाजपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है।
युवा कांग्रेस के मिडिया विभाग के प्रमुख डॉ.चंदन राणा ने कहा की भाजपा शाषित हिमाचल प्रदेश में आज कानून व्यवस्था शून्य के समान हैI हरोली में फायिरंग वारदात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता के क़त्ल की वारदात ने प्रदेश की फेल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस ने इस हत्याकांड के बाद उत्पन्न दहशत पर चिंता जाहिर की है।
चंदन राणा ने कहा की पंजाब की सीमा पर लगते विधानसभा क्षेत्र हरोली को हिमाचल में अपने विकास मॉडल के लिए जाना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने आज इस क्षेत्र को गुंडों-माफियों का अड्डा बना डाला है I खनन माफिया, नशा माफिया के बाद क़त्ल माफिया का इस क्षेत्र में सक्रीय होना केवल भाजपा सरकार के शासन में हुआ हैI अपने ही गांव में सक्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता का क़त्ल होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, उसके 3 दिन बीत जाने के बाद भी कातिलों का न पकड़े जाना पुलिस प्रशासन के रवैये और प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न खड़े करता है। युवा कांग्रेस इस वारदात की जल्द से जल्द न्यायिक जांच करवाए जाने की मांग भी उठाई है I
डॉ. चंदन राणा ने कहा कि क्यूंकि इस वक़्त प्रदेश में चुनावी माहौल है तो नेता और कार्यकर्त्ता अपने क्षेत्रों में दिन भर और देर रात कार्य करते है। सभी नेता अपने विधानसभा में लगातार जन सम्मेलन कर रहे है, ऐसे में समय की संवेदनशीलता के अनुसार नेताओं, उनकी टीम और युवा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध की जिम्मेवारी भी पुलिस प्रसाशन की ओर से उठाई जानी चाहिए ।
