शिमला: हिमाचल में मॉनसून एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 36 घंटे तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। बता दें कि शिमला में गुरुवार से बादल छाए हुए हैं।
16 और 17 को लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट के साथ 18 सितंबर तक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं लोगों को सावधान रहने की भी चेतावनी जारी की गई है।
