नाहन/ देवेन्द्र कुमार: नाहन स्थित नगर पालिका द्वारा विश्राम गृह के हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में तरह तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
जिसमें टेडी बियर हाथ से बनाए गए स्वेटर, पेन स्टैंड, सजावट के सामान के साथ साथ रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाले अनेक ऐसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इस दौरान विधायक डॉ राजीव बिंदल ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सामान की प्रशंसा की।
