By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर कॉलेज में पांच दिवसीय युवा उत्सव का आगाज, 40 कॉलेजों के 500 विद्यार्थी ले रहे भाग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर कॉलेज में पांच दिवसीय युवा उत्सव का आगाज, 40 कॉलेजों के 500 विद्यार्थी ले रहे भाग
himachalNews

हमीरपुर कॉलेज में पांच दिवसीय युवा उत्सव का आगाज, 40 कॉलेजों के 500 विद्यार्थी ले रहे भाग

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/10/13 at 4:12 PM
Share

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया शुभारंभ, दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

हमीरपुर, अरविंद- :नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय (एनएससीबीएम), हमीरपुर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के तत्वावधान में पांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप-दो (संगीत) का शुभारंभ हुआ। 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में प्रदेश के लगभग 40 महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थी अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और युवा प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

Contents
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया शुभारंभ, दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशानादिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने उनका स्वागत किया और शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर के विद्यार्थी विभिन्न संगीत विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।युवा उत्सव के दौरान शास्त्रीय गायन एकल, शास्त्रीय वाद्य संगीत, हल्का भारतीय गायन, पाश्चात्य गायन एकल, भारतीय समूह गीत, लोक ऑर्केस्ट्रा, लोकगीत, पाश्चात्य समूह गीत और पाश्चात्य वाद्य संगीत एकल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और संगीत परंपराओं को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील शर्मा बिट्टू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को संगीत में रुचि लेनी चाहिए। संगीत ऐसी विधा है, जो लोगों को जोड़ने के साथ पूरे समाज में उत्साह और उमंग का संचार करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए चिट्टे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की।

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाना और उन्हें घरों में कैद करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। उनके अनुसार, कांग्रेस पार्टी पहले भी ऐसे मामलों का विरोध करती रही है और आगे भी छात्रों के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई है।सांसद अनुराग ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि छात्रों पर लाठियां बरसाने और उन्हें घरों में कैद करने जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है तथा संविधान और लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से वास्तविक परिस्थितियों को देखने और समझने की अपील की।युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। अगले पांच दिनों तक महाविद्यालय परिसर संगीत की विभिन्न विधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहेगा।

TAGGED: Hamirpur college Five-day youth festival
Chandrika October 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक महीने में ₹25 बढ़े दाम, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
Next Article चिंतपूर्णी में देवी भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 19 अक्टूबर को होगा भंडारा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चिंतपूर्णी में देवी भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 19 अक्टूबर को होगा भंडारा

Ago

एक महीने में ₹25 बढ़े दाम, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

Ago

केवल सिंह पठानिया का केंद्र सरकार पर हमला, बोले—सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में दोबारा बनेगी कांग्रेस सरकार

Ago

आशा कुमारी ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल को बताया बेहतरीन,15 हजार पद भरने के फैसले का किया स्वागत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?