नाहन/देवेन्द्र कुमार: गुलरिया के समीप ढांग गिरने से नाहन कौंलावाला भूड़ सड़क मार्ग फिर यातायात के लिए बाधित हो गया है। इसके चलते नदी से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले करीब 3 दिनों से गुलरिया के समीप ढांग गिरने से कौंलावाला भूड़ सड़क मार्ग बाधित हो रहा है। हालांकि मौके पर जेसीबी मशीन लगातार सड़क से मलबा साफ करने में लगी हुई है, लेेेकिन जैसे ही दोपहर बाद सड़क पर पड़ा मलबा हटाया गया, ऊपर से ढांग फिर से गिर पड़ी। जिसकी वजह से अब सड़क फिर से बाधित हो गई। क्योंकि लैंडस्लाइड ज्यादा होने की वजह से सड़क को यातायात के लिए खोलने में अधिक समय लग सकता है। इसलिए वैकल्पिक तौर पर नदी में से रास्ता बनाया गया है, जहां से वाहनों को क्रॉस किया जाएगा।
