सचिन शर्मा , केलांग: लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के सिस्सु में दो दिवसीय ‘लायुल उत्सव द मिलन 2022’ की शुरुवात हो गई है। रविवार को इस उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने
बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लगभग सभी प्रकार के आयोजन बंद रहे है। कोविड से जब राहत मिली तो प्रदेश के सभी प्रकार के आयोजन आरंभ होने से लोगों में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि उत्सवों के आयोजन से जहां हमें आपस में मिलने का बेहतर अवसर मिलता है वहीं इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं ओर महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ उठाकर जहां युवा स्वावलंबी बने है वहीं दूसरे लोगों को रोजगार देने वाले भी बने है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाहौल एंड स्पीति जिला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है ओर हर साल ना केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जिला को अपार प्राकृतिक सुंदरता से और स्वास्थ्य जलवायु से नवाजा है। अटल टनल बनने से जिला का नाम प्रदेश, देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखता है ओर इसके बनने से जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है l
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया ओर लाहौली परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। इस मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान फैशन शो का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया l
उत्सव में दौरान स्वयं सहायता समूहों ने विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए है जहां पर लोगों ने इनका भरपूर आनंद उठाया l इस अवसर पर टीएसी मेंबर शमशेर सिंह, नायब तहसीलदार राम चंद नेगी, प्रधान सिस्सु राजीव, सचिव नरेश, दोरजे अंगरूप, बीडीसी अंजू, प्रधान गोंदला सूरज, पूर्व प्रधान सिस्सु मनोज विभिन्न विभागों के अधिकारी ओर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।
