By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैं दावे के साथ कह सकता हूं, हमें जो सम्मान मिला है वो बार-बार मिलना चाहिए: जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > मैं दावे के साथ कह सकता हूं, हमें जो सम्मान मिला है वो बार-बार मिलना चाहिए: जयराम
electionhimachal

मैं दावे के साथ कह सकता हूं, हमें जो सम्मान मिला है वो बार-बार मिलना चाहिए: जयराम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/21 at 10:37 AM
Share

मंडी/परी शर्मा: मुख्यमंत्री जयराम राम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र के दौरे में कहा कि हम सेवा के भाव से राजनीति में आए हैं। हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। वर्षों से हम पांच वर्ष एक दल की सरकार और अगले पांच वर्ष दूसरे दल की सरकार बनाते आए हैं , लेकिन इस बार अगर हम भाजपा की वर्तमान सरकार के बाद फिर भाजपा की सरकार बनाते हैं तो प्रदेश का यह इतिहास बन जाएगा कि कोई सराजी नेता था जिसने सरकार रिपीट करवाई थी। वो हम सराजियों के लिए गर्व का क्षण होगा। हम आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे हैं।

दूसरी ओर एक ऐसी पार्टी है जिसका देश से नामोनिशान मिट रहा है। आज केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इनकी सरकार है जबकि भाजपा आज 18 राज्यों में सरकार चला रही है। कांग्रेस के एक एक करके वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। गुलाम नवी आजाद 1970 से पार्टी में थे और अभी पार्टी छोड़ते हुए उनका ही कहना था कि कांग्रेस पार्टी को आज इनके नेता नहीं पी ए और सेक्रेट्री चला रहे हैं। इनके नेता ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है और उधर इनके अपनी ही पार्टी के 8 विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

हिमाचल में इनके कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी छोड़ एक अन्य विधायक के साथ हमारे साथ आ गए हैं। इनके वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर जी प्रेस कांफ्रेंस करके पार्टी की दुर्दशा और अपनी अनदेखी पर आंसू बहा रहे हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमें जो सम्मान मिला है वो बार बार मिलना चाहिए। आज पूरे देश में विपक्षी दल युवा बेरोजगार यात्रा निकाल कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जबाब 24 सितंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में होने वाली भाजपा की युवा मोर्चा की रैली में विपक्षी दलों को देंगे।

सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में समाप्त होने की कगार पर है, उसके नेता भारत में बेरोजगार यात्रा पर निकले हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुमराह करने पर प्रधानमंत्री मोदी मंडी से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी आज देश में इतना शोर मचाने में लगी हुई है, वह मात्र दो राज्यों में सिमट कर रह गई है। यदि उन दो राज्यों में भी आज चुनाव करवा दिए जाएं तो वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। जयराम ने कहा कि आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के वजह से ही भाजपा देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को EVM व VVPAT के बारे किया जा रहा जागरूक
Next Article IGMC में कायाकल्प इनिशिएटिव कार्यक्रम शुरू, विभिन्न थीम्स पर किया जाएगा कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?