By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को EVM व VVPAT के बारे किया जा रहा जागरूक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को EVM व VVPAT के बारे किया जा रहा जागरूक
himachal

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को EVM व VVPAT के बारे किया जा रहा जागरूक

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/21 at 10:31 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला सिरमौर में विभाग द्वारा ईवीएम/वीवीपैट सम्बन्धी चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत अभी तक 4759 लोगों ने मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में जाकर इन मशीनों के बारे जानकारी हासिल की। वहीं 4655 लोगों ने इन मशीनों द्वारा माॅक वोट का अभ्यास किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 सितम्बर से उक्त मशीनें जिला निर्वाचन कार्यालय तथा समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में लोगों को जागरूक करने हेतु उपलब्ध करवाई गई हैं। यह मशीनें चुनावों की घोषणा तक वहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त मोबाइल वैन्स के माध्यम से भी प्रत्येक मतदाता क्षेत्र में भी इन्हें पहुंचाया जा रहा है ताकि जन साधारण इन मशीनों द्वारा माॅक वोट का अभ्यास कर सकें।

उन्होंने बताया कि जिला के पांचो निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 563 मतदान केन्द्रों में से अभी तक 538 मतदान केन्द्रों पर मोबाइल वैन्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। इनमें पच्छाद के सभी 113 मतदान केन्द्र, रेणुका जी के सभी 124 मतदान केन्द्र, पांवटा साहिब के सभी 103, शिलाई के सभी 102 तथा नाहन के कुल 121 मतदान केन्द्र में से 96 मतदान केंद्र पर मोबाइल वैन्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के लोगों खासकर युवाओं से नजदीकी मतदान केन्द्र या फिर मोबाइल वैन्स के माध्यम से ईवीएम/वीवीपैट सम्बन्धी जानकारी हासिल करने तथा माॅक वोट का अभ्यास करने का आग्रह किया ताकि लोकतंत्र की मजबूती में वह अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें।

admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कलाकारों ने गुड़िया Helpline शक्ति बटन ऐप व होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 के बारे में दी जानकारी
Next Article मैं दावे के साथ कह सकता हूं, हमें जो सम्मान मिला है वो बार-बार मिलना चाहिए: जयराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?