By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुनावों को लेकर अंतरराज्जीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की तैयारी में ऊना प्रशासन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > चुनावों को लेकर अंतरराज्जीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की तैयारी में ऊना प्रशासन
electionhimachalpoliticalpolitical

चुनावों को लेकर अंतरराज्जीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की तैयारी में ऊना प्रशासन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/21 at 3:42 PM
Share

राकेश,ऊना: भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र जिला प्रशासन ऊना की ओर से अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज पंजाब के जिला रूपनगर व होशियारपुर के डीसी और एसपी के साथ वर्चुअल माध्यम से मीटिंग की। राघव शर्मा ने बताया कि डीसी होशियारपुर व रूपनगर अपने बॉर्डर सीमा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के गांवों व शहरों के ईआरओ और बीएलओ के माध्यम से लोगों की मतदाता सूचियों की जांच व सत्यापन करें, ताकि अवैध मतदान को रोका जा सके।

डीसी ने कहा कि पंजाब में कार्य कर रहे प्रिंटर्ज़ एंड पब्लिशर्ज़ को नोटिस जारी किया जाए कि चुनावों में प्रयोग लाई जाने वाली प्रचार सामग्री पर फर्म का नाम अंकित करवा सकती है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया के दोनों तरफ के सभी मैरिज़ पैलेस ओर लंगर हॉल के मालिकों को नोटिस जारी किया जाए जिससे चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने या किसी अन्य प्रकार से राजनीतिक पार्टियां व प्रत्याशियों की ओर से पार्टियों के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

उपायुक्त ने चेताया है कि ऐसा न करने पर फर्म के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश चुनावों से संबंधित बॉर्डर एरिया में नियुक्त आईटी विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर के नोडल अधिकारियों की सूची जिला प्रशासन ऊना के साथ सांझा करें। राघव शर्मा ने कहा कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आप बॉर्डर एरिया के ड्रग इंस्पेकटरों को शामिल करें ताकि संबंधित क्षेत्र में दवाई को नशे के रूप में प्रयोग करने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतें ताकि अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।

राघव शर्मा ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब और पैसों पर शिकंजा कसने के लिए बॉर्डर एरिया में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 25 बैरियर स्थापित किए गए हैं जिसमें 14 होशियापुर बॉर्डर ओर 11 रूपनगर बॉर्डर एरिया के साथ स्थापित है। इसके अलावा पंजाब एरिया में लगे स्थाई व अस्थाई बैरियरों और सीसीटीवी कैमरों की सूची भी सांझा की जाए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी चौकसी भी रखी जाएगी। इस अवसर पर एडीसी ऊना डॉ.अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना, अर्जित सेन ठाकुर, तहसीलदार (ई) सुमन कपूर, आयुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

admin September 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में महिलाओं के लिए आशा वर्कर्स बनने का सुनहरा मौका
Next Article नाट्य दलों ने ग्रमीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?