संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश ने लोगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से आए नाट्य दल चंगर कला मंच टीहरी के कलाकारों ने गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्राम पंचायत हड़ल ओर ग्राम पंचायत सिम्बली में हिमाचल सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, गृहणी सुविधा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व नशा निवारण के विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कलाकारों की ओर से गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिमाचल सरकार की योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक किया जिसमें कलाकार जीवन, प्रमोद, अंशुल, अनिता, रेखा, रितिका, प्रिया, ललित,पंकज, अजू , कश्मीर सिंह, ने हिमाचल सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में हडल ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उप प्रधान सुभाष सिंह,सचिव तरुण पठानिया व सिम्बली ग्राम पंचायत हरदीप सिंह व स्थानीय लोग उपस्थित रहे और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
