सोलन/योगेश शर्मा – सोलन शहर के हर वार्ड में नगर निगम सोलन द्वारा मिनी पार्क बनाए जाने है जिसको लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। वहीं शहर के दो वार्डों में निगम द्वारा पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि शहर में नगर निगम द्वारा मिनी पार्क बनाने का प्लान है। ऐसे में इसको लेकर निगम की एक बैठक भी आयोजित हुई थी। पूनम ग्रोवर ने बताया कि शहर के हर वार्ड में मिनी पार्क बनाये जा रहे है। इसको लेकर ग्रांट भी वार्ड पार्षदो को जारी की गई है।उन्होंने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को कहा गया है कि उनके वार्ड में जहां जहां भी सरकारी जमीन है और वहां जगह है तो वहां पार्क बनाये जाने है।
उन्होंने कहा कि शहर के दो वार्ड, वार्ड नं 2 और वार्ड नं 8 में इन दिनों मिनी पार्क बनाने का कार्य शुरू हो चुका है, और आगामी दिनों में ये पार्क बच्चों के लिए बनकर तैयार हो जाएंगे। पूनम ग्रोवर ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में मिनी पार्क बच्चों के खेलने और बूढ़े बुजुर्गों के टहलने के लिए हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
