By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह का अपमान विधायक सुरेंद्र शौरी को पड़ा मंहगा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह का अपमान विधायक सुरेंद्र शौरी को पड़ा मंहगा
himachalpoliticalpolitical

मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह का अपमान विधायक सुरेंद्र शौरी को पड़ा मंहगा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/22 at 5:30 PM
Share

मनमिन्दर अरोड़ा /कुल्लू –  मुख्यमंत्री के मंच पर जिला परिषद सदस्य एवं हितेश्वर सिंह की धर्मपत्नी विभा सिंह का अपमान विधायक सुरेंद्र शौरी को मंहगा पड़ा है। छह दिन बाद ही विभा ने उसी मंच पर अपनी ताकत दिखाई।विभा सिंह ने गुरुवार को बंजार में एक भारी शक्ति प्रदर्शन अपने पति हितेश्वर सिंह के पक्ष में किया और बंजार से टिकट की मांग कर डाली। हजारों लोगों ने रैली में भाग लिया और नारी अपमान नहीं चलेगा नारे लगाए। यही नहीं विभा सिंह व हितेश्वर सिंह के पक्ष में खूब नारेबाजी हुई।दरअसल छह दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंजार आए और करोड़ों की सौगात बंजार के लोगों को दे गए।

बंजार का मेला मंच खचाखच भरा था और धाऊगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य एवं हितेश्वर सिंह की धर्मपत्नी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंच पर बुके देने गई, इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी के समर्थकों ने उनके खिलाफ जोरदार हुटिंग की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें मंच पर सीट छोड़ने को कहा, लेकिन उन्हें सीट की भी व्यवस्था नहीं की गई। जिस कारण काफी महिलाओं में आक्रोश भी पनपा। यही नहीं विभा सिंह मंच छोड़कर आम जनता के बीच बैठने आई। इसके अलावा सैंज में भी मुख्यमंत्री के मंच पर विभा सिंह को सीट नहीं दी गई। इस अपमान को विभा सिंह के समर्थक सहन नहीं कर पाए और गुरुवार को बंजार म शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस रैली में भारी मात्रा में महिलाएं एकत्र हुई और बंजार से टिकट बदलने की मांग कर डाली। सभी वक्ताओं ने मंच पर विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ आवाज उठाई और बंजार से टिकट बदलने की मांग की। सभी वक्ताओं ने हितेश्वर सिंह के पक्ष में टिकट मांगा।

रैली को नाकामयाब करने की की गई पूरी कोशिश

भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए विभा सिंह ने कहा हमें चाहे मंच पर सीट मिले चाहे न मिले लेकिन हम आज भी भाजपा विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतने षडयंत्र रचने के बाद भी इतनी भारी जनता पहुंची है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से विधायक सुरेंद्र शौरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस रैली को नाकामयाब करने की पूरी कोशिश की बाबजूद इसके इतनी संख्या में जनता पहुंची। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा लाडा की कई घोषणाएं की। उन्होंने मुख्यमंत्री के बंजार दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जिला परिषद सदस्य होने के नाते वो यहां मुख्यमंत्री का स्वागत करने आई थी लेकिन वर्तमान विधायक के समर्थकों ने अपमान किया। उन्होंने सुरेंद्र शौरी को सीधे तौर पर कहा कि संगठन की जो बात करते हैं वो भूल गए कि संगठन में अनुशासन होता है। हमने उस अनुशासन को आज तक कायम रखा है।

जब मैं मंच से उतरी मुझे धक्का दिया गया

विभा सिंह ने कहा कि जब सीएम को मैं मंच पर बुके देकर नीचे उतर रही थी तो एक व्यक्ति ने मुझे धक्का दिया और मैंने पलट कर उसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक महिला प्रतिनिधि का सम्मान नहीं करता ऐसे नेता से जनता क्या उम्मीद रख सकती है।

admin September 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन शहर के हर वार्ड में बनेंगे मिनी पार्क
Next Article निचली कुटिया में 20 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग का सतपाल सत्ती ने किया लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

हमीरपुर में शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 18 पदों के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?