शिमला/कमल भारद्वाज: शिमला नर्सिंग कॉलेज कमलानगर में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरोग्य भारती शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कालेज परिसर डॉ अशोक वार्ष्णेय एवं डॉ राकेश पंडित द्वारा औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। डॉ राकेश पंडित ने कहा कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रिवैंटिव मैडीसिन को केंद्र में रखकर ,सभी चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित प्रयास द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से पूरे भारत में कार्य करने वाला सेवा संगठन है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में स्वस्थ जीवन शैली विषय पर बोलते हुए आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक वार्ष्णेय ने नर्सिंग छात्राओं को स्वास्थ्य सेवा करते समय स्वयं के स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखना चाहिए के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का प्रोफैशन सेवा का श्रेष्ठ प्रोफैशन है। रोगी के प्रति करूणा एवं सेवा के भाव से सम्मान एवं यश प्राप्त होता है। धन्वंतरि वन्दना के साथ शुरू हुआ इस कार्यक्रम मे डा अशोक वार्षणेय राष्ट्रीय संगठन सचिव मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा राकेश पंडित ने की । शिमला नर्सिंग कॉलेज की निदेशक डॉ किमी सूद ने कहा कि यह महाविद्यालय आरोग्य भारती के सभी कार्यक्रमों में सहयोग करने के सदैव तत्पर है। इस अवसर पर शिमला नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य, अध्यापकों, स्थानीय लोगों तथा 200 नर्सिंग छात्राओं ने भी भाग लिया।
