मनमंदिर अरोड़ा/ कुल्लू: हिमाचल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर मचा दिया है। बारिश के कारण सड़कों पर मलबा गिरने लगा है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पत्थर गिरने से सतौन-रेणुकाजी सड़क अवरुद्ध हो गई। दूसरी ओर एंबुलेंस फंसने पर दोबारा एंबुलेंस बुलाकर मरीज को शिफ्ट करवाया गया। हालांकि भारी बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क मार्ग से टूट गया है। वहीं रेणुकाजी सड़क पर खड्ड में फंसी गाड़ी को डोजर मशीन से जरिए बाहर निकाला गया।
मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध
भूस्खलन से मनाली-लेह और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अवरुद्ध हो गया। हिमाचल के हर जिले में बारिश से भूस्खलन भी हो रहा है। वहीं रोहतांग दर्रा के साथ मनाली-लेह मार्ग पर बर्फबारी हुई है। पागलनाला में बाढ़ आने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। वहीं बंजार में भूस्खलन के कारण एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक कार व दो मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा है। जिससे लोगों को मुश्किलें हो रही हैं।

