बिलासपुर: विश्व की तीन बड़ी और सुरक्षित एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में बिलासपुर जिले की बंदला धार काफी शुमार है। बंदला धार में सोमवार को मौसम साफ होते ही पैराग्लाइडर पायलटों ने उड़ान भरी। पायलटों ने बंदला से उड़ान भरकर हवा में कलाबाजियां करते हुए गोबिंद सागर झील के किनारे लुहणू मैदान में लैंडिंग की। देशभर से 25 पायलट पांच दिन से मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्स के लिए केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल से पायलट बंदला धार पहुंचे हैं। बता दें कि यह प्रशिक्षण शिविर 21 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते पैराग्लाइडिंग नहीं हो रही थी। अब यह शिविर 29 सितंबर तक चलेगा। एसआईवी कोर्स में पाइलट को अप्रत्याशित स्थिति में पैराग्लाइडर को सामान्य उड़ान में कैसे लाना है, यह सिखाया जाता है।
