By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर: श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, तैयारियां पूरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर: श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, तैयारियां पूरी
himachal

बिलासपुर: श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, तैयारियां पूरी

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/10/10 at 4:16 PM
Share
Screenshot

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र के दौरान देशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर की सजावट की जिम्मेदारी करनाल की एक समाजसेवी संस्था ने संभाली है। 20 से अधिक कारीगर रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों और सजावटी लड़ियों से माता के दरबार को भव्य रूप देने में जुटे हैं।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय पुजारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास की ओर से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 22 घंटे खुला रहेगा। प्रतिदिन रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक सफाई और श्रृंगार के लिए मंदिर बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को निर्धारित कतारों के माध्यम से ही माता के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ पहुंचकर माता का पूजन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

वहीं, बिलासपुर के जिलाधीश राहुल कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांतिपूर्वक कतार में लगकर माता के दर्शन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यात्रा को व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

नवरात्र के आगमन से श्री नैना देवी मंदिर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। मंदिर की सजावट और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है, ताकि नवरात्र के दौरान दर्शन सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Karuna October 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर के मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का घेराव

Ago

चुनाव आयोग और भाजपा पर कुलदीप राठौर का निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Ago

शिमला शहरी सीट से महेश्वर चौहान ने पेश की दावेदारी, 2027 चुनाव की तैयारी शुर

Ago

कांगड़ा में अब तक नहीं बना एक भी डॉग शेल्टर, धर्मशाला-पालमपुर में NGO कर रहे स्टरलाइजेशन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?