By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में पंचायतें दें सहयोग’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में पंचायतें दें सहयोग’
himachalpolitical

‘राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में पंचायतें दें सहयोग’

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/27 at 10:28 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में पंचायतें अपना सहयोग दें। उपायुक्त यहां जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2,66,965 तथा शहरी क्षेत्र में 14,138 जनसंख्या को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि सिरमौर जिला का आंकड़ा लक्ष्य से अभी 17.72 प्रतिशत कम है।

उपायुक्त ने कहा कि इस योजना में ए.पी.एल. परिवार भी पात्र हैं इसलिए विभाग को पंचायत के सहयोग से एपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पात्र लोगों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना में शहरी स्तर पर कूड़ा प्रबन्ध में लगे श्रमिकों और अन्य लोगों को भी शामिल करने के प्रयास किए जाने चाहिएं ताकि सरकार की इसयोजना का लाभ सभी को मिल सके।

राम कुमार गौतम ने कहा कि इस योजना के तहत गत चार माह के दौरान 2888 मीट्रिक टन गेहूं तथा 1994 मीट्रिक टन चावल पात्र लोगों को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में स्कूलों की मिड-डे-मील भी कवर होती है और इसके तहत 1042 प्राईमरी तथा 281 अपर प्राईमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम का लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशुओं तथा गर्भधात्री माताओं को भी दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव करवाने वाली 536 माताओं को अप्रैल से अगस्त 2022 तक 1100 रुपये प्रति महिला के हिसाब से 5.87 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को अस्पतालों में निशुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है।

admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाले में बहा ड्यूटी पर जा रहा सिक्योरिटी गार्ड, नहीं लगा कोई सुराग
Next Article ड्राइवर पदों की लिखित परीक्षा की Answer Key जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?